साइबर क्राइम : शिमला पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किये दो लाख के  आरोपी

हिमाचल पुलिस को साइबर ठगी मामले में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। बुधवार देर रात को हिमाचल पुलिस ने दो साइबर ठगों को राजस्थान में गिरफ्तार किया है। बताते है कि आरोपियों को पकड़ कर शिमला लाया जा रहा है

साइबर क्राइम : शिमला पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किये दो लाख के  आरोपी
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-06-2022
 
हिमाचल पुलिस को साइबर ठगी मामले में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। बुधवार देर रात को हिमाचल पुलिस ने दो साइबर ठगों को राजस्थान में गिरफ्तार किया है। बताते है कि आरोपियों को पकड़ कर शिमला लाया जा रहा है। ठगी के मामले में आरोपियों के खिलाफ छोटा शिमला थाने में 420, 120 बी आईपीसी और 66 सी & 66 डी आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। 
 
 
इन दोनों ठगों ने एक व्यक्ति से धोखे से ओटीपी लेकर 2 लाख की ठगी की है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने योनो एप को डाउनलोड किया। इसी बीच उसे एक कॉल आया , जिसने उसे इस ऐप को डाउनलोड करने में उसकी मदद करने की बात कही। जिसके बाद उस व्यक्ति को एक ओटीपी आया, उसने दोनों शातिरों से ओटीपी शेयर कर दिया। 
 
 
शिकायतकर्ता का कहना है कि ओटीपी आने पर धोखे से उससे शातिरों ने ओटीपी ले लिया और 2 लाख निकाल लिए। ठगी मामले में एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपियों की कॉल लोकेशन और कॉल डिटेल निकाली। कॉल लोकेशन मदद से पुलिस ने उन्हें कानोता राजस्थान से गिरफ्तार किया। 
 
 
इस दौरान आरोपियों के पास से क्रेडिट कार्ड, पीओएस मशीन भी बरामद की गई। मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।  उन्होंने कहा कि और भी लोग इसमें संलिप्त पाए जा सकते हैं।