सत्ता में आते ही कांग्रेस पूरे करेगी वायदे, मुख्यमंत्री क्या बोले उससे नही पड़ता कोई फर्क : प्रतिभा सिंह

प्रदेश में ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे हैं वहीं सियासी पार भी अपने चरम पर पहुंच रहा है।सभी राजनीतिक दल सत्ता में काबिज होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं और ऐसे में बड़े एलान भी किये जा रहे

सत्ता में आते ही कांग्रेस पूरे करेगी वायदे, मुख्यमंत्री क्या बोले उससे नही पड़ता कोई फर्क : प्रतिभा सिंह

यंगवार्ता  न्यूज़ -  शिमला     02-09-2022

प्रदेश में ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे हैं वहीं सियासी पार भी अपने चरम पर पहुंच रहा है।सभी राजनीतिक दल सत्ता में काबिज होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं और ऐसे में बड़े एलान भी किये जा रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस की दस गारंटियों पर मुख़्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बयान दिया था। 

जिस बयान को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बयानों से कांग्रेस को कोई फर्क नही पड़ता। कांग्रेस एक सच की राह चलने वाली पार्टी है और कांग्रेस ने जो वायदे किये हैं उसे सत्ता में आते ही पूरा करेंगे। 

पूर्व में जब भी कांग्रेस सत्ता में आई तो जनता के दरबार मे जाकर उसकी समस्याओं को समझा और उनका धरातल पर निवारण किया है। पूर्व में स्व.वीरभद्र सिंह ने जनता से जो वायदे किये थे उन्हें पूरा किया है जिससे जनता ने उनपर विश्वास जताया था। वर्तमान में भी जो जनता से कांग्रेस ने जो वायदे किये हैं उन्हें सत्ता में आते ही पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा ने अपने कोई भी चुनावी वादे पूरे नही किये,अब चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने देश प्रदेश में अपने जन विरोधी फेंसलो व निर्णयों से लोगों की कमर ही तोड़ दी है। 

देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने देश की अर्थव्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है और आगे भी उसे पूरा करेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी करेगी। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में कर्मचारियों के साथ हो रहें भेदभाव को दूर करते हुए उनकी पुरानी पेंशन को भी बहाल किया जाएगा। 

शिमला इसके अतिरिक्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर महिलाओं उत्थान व जन कल्याण कार्यो,सामाजिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वहीं उन्होंने आवेदन की चुनावी प्रक्रिया पर कहा कि सभी को आवेदन करने का हक है और जिताऊ जमीन से जुड़े उम्मीदवारों को टिकट प्रदान किये जायेंगे।