सादगी : स्कूली बच्चों के साथ वार्तलाप करते-करते पैदल सचिवालय पहुंचे सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी मंगलवार सुबह फिर देखने को मिली, जब  प्रातः 9 बजे वह अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुंच गए

सादगी : स्कूली बच्चों के साथ वार्तलाप करते-करते पैदल सचिवालय पहुंचे सीएम सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     18-04-2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी मंगलवार सुबह फिर देखने को मिली, जब  प्रातः 9 बजे वह अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुंच गए। न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम। 

रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की और स्कूल जा रहे बच्चों से पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी थे।

सचिवालय पहुंचने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और उनके जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली। सचिवालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल से भी बात की। साथ ही महिला कांस्टेबल की प्रशंसा भी की।