सदस्यता अभियान पूरा होने पर  31 मार्च के बाद होंगे संगठनात्मक चुनाव : दीपा दास मुंशी 

चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है।

सदस्यता अभियान पूरा होने पर  31 मार्च के बाद होंगे संगठनात्मक चुनाव : दीपा दास मुंशी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-02-2022

चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी को मध्यनजर रखते हुए पार्टी सदस्यता अभियान के साथ संगठनात्मक चुनाव करवाने जा रही है जिसको लेकर आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश चुनाव प्रभारी दीपा दास मुंशी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया और पार्टी के पदाधिकारियों को 31 मार्च तक सदस्यता अभियान को पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी दीपा दास मुंशी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को घर घर जाकर कांग्रेस के एक्चुअल सदस्य बनाने के निर्देश दिए हैं और डेटाबेस डिजिटल करने के निर्देश दिए गए हैं।

जंहा घर तक पहुंचना मुश्किल होगा वहां पर कांग्रेस मेम्बरशिप एप्प के माध्यम से डिजिटली सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। एप्प के माध्यम से सदस्यों का रिकॉर्ड बनाने को कहा गया है। 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलेगा और उसके बाद संगठनात्मक चुनाव करवाए जाएंगे।

चुनाव प्रभारी खुद भी जिलों में दौरा कर सदस्यता अभियान की निगरानी करेंगी। अभी तक प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 55 हजार सदस्य बना दिए हैं जबकि 1लाख। 91 हजार सदस्यता फॉर्म वितरित कर दिए हैं। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और कांग्रेस प्रदेश संगठनात्मक चुनाव सहयोगी शमीमा रैना भी मौजूद रही।