सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी,गंगाराम अस्पताल में भर्ती

युक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष एवं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी,गंगाराम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली     03-03-2023

युक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष एवं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर गंगा राम अस्पताल ट्रस्ट सोसायटी के अध्यक्ष डा. डीएस राणा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के कारण दो मार्च को यहां भर्ती कराया गया है। 

वह चेस्ट विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डा. अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में है। डा. राणा ने कहा कि श्रीमती गांधी की निगरानी और जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है। 

इससे पहले गत चार जनवरी को श्रीमती गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के निरीक्षण और उपचार के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ दिनों के बाद छुट्टी दे दी गई थी।