सरकारी नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कांग्रेस हाई कमान ने सुक्खू को दिया फ्री हेंड 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली दौरे के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की है। इसे बेशक एक शिष्टाचार भेंट कहा गया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना राहुल गांधी के साथ साझा की है

सरकारी नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कांग्रेस हाई कमान ने सुक्खू को दिया फ्री हेंड 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  10-02-2023
 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली दौरे के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की है। इसे बेशक एक शिष्टाचार भेंट कहा गया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना राहुल गांधी के साथ साझा की है। 
 
 
उन्होंने यह जानकारी भी दी कि कांग्रेस द्वारा चुनाव से पहले दी गई गारंटीयों पर सरकार किस तरह से काम कर रही है? राज्य सरकार द्वारा अब तक लिए गए फैसलों की जानकारी भी राहुल गांधी को दी गई। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को लोगों से किए गए वादे पूरे करने के लिए हर कदम उठाने को कहा है। 
 
और मंत्रिमंडल विस्तार तथा सरकार में की जाने वाली नियुक्तियों को लेकर भी फ्री हैंड दिया है। मुख्यमंत्री आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर के बेटे की शादी के लिए गोवा गए हैं और वहीं से मणिपुर चले जाएंगे। वह 13 फरवरी को शिमला सचिवालय में होंगे।