हिमाचल के किन्नौर ओर लाहौल स्पीति में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त....

जनजातीय जिला किन्नौर में पिछले कल से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है जिला किन्नौर के दूरदराज एवं सीमावर्ती पंचायत chitkul में 6 इंच हिमपात

हिमाचल के किन्नौर ओर लाहौल स्पीति में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त....

यंगवार्ता न्यूज़ - लाहौल स्पीति    20-04-2023

जनजातीय जिला किन्नौर में पिछले कल से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है जिला किन्नौर के दूरदराज एवं सीमावर्ती पंचायत chitkul में 6 इंच हिमपात पड़ चुकी है। लाहौल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास जकशांग नाला में हिमस्खलन हुआ है। 

वीरवार सुबह पहाड़ी से यह हिमस्खलन हुआ जो चंद्रानदी तक आ पहुंचा, थोड़ी देर के लिए नदी का बहाव भी रुक गया। इसके अलावा कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल में लगातार हिमस्खलन हो रहा है। दो दिनों में यह दूसरा मामला है।

भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत एक दर्जन रूटों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के फिंडपार नाले में बुधवार मध्यरात्रि हिमखंड गिरने से पानी का स्त्रोत ही ध्वस्त हो गया। जिस कारण फिंडरपार गांव के 80 परिवारों के लिए पेयजल की सप्लाई बाधित पड़ गई है। गनीमत रही कि हिमखंड की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।

जनजातीय क्षेत्र पांगी में ताजा बर्फबारी और बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बुधवार को पांगी में किलाड़ से कुठा चलौली रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस हल्की बर्फबारी और मूसलाधार बारिश में स्किड हो गई।