हिमाचल की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर , पर्यटकों ने खूब की मस्ती , पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में 

हिमाचल प्रदेश में साल की पहली बर्फबारी से पर्यटन स्‍थल पूरी तरह से चहक उठे हैं।

हिमाचल की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर , पर्यटकों ने खूब की मस्ती , पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-01-2022

हिमाचल प्रदेश में साल की पहली बर्फबारी से पर्यटन स्‍थल पूरी तरह से चहक उठे हैं। नए साल का जश्‍न मनाने के लिए पहुंचे अभी भी बहुत से पर्यटक विभिन्‍न पर्यटन स्‍थलों पर ठहरे हुए हैं।
 
धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई है वहीं त्रियुंड सहित बिलिंग घाटी में बर्फबारी का दौर चल रहा है। पर्यटन नगरी मनाली में सोलंग नाला सहित अटल टनल रोहतांग के छोर व लाहुल घाटी में आधा फीट से ज्यादा ताजा हिमपात हुआ है।
 
सोलंगनाला तक पर्यटक पहुंच गए हैं वह सुबह बर्फ में खूब मस्ती भी की। उधर, शिमला के नारकंडा व कुफरी में भी बर्फबारी हो रही है। जिला चंबा के टूरिस्‍ट डेस्टिनेशन डलहौजी के ऊपरी इलाकों में भी बर्फ के फाहे गिरने से सैलानी चहक उठे हैं। 
 
पर्यटन स्‍थलों में जहां बर्फबारी के बाद खुशी का माहौल है। लेकिन जनजातीय इलाकों में बर्फबारी से दुश्‍वारियां भी बढ़ गई हैं। चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी शुरू होते ही लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घाटी में करीब सात इंच से एक फीट तक ताजा बर्फबारी हो चुकी है, इस कारण घाटी की 19 पंचायतों का संपर्क मुख्यालय के साथ साथ जिला प्रदेश और देश से कट गया है। यहां नेटवर्क में भी दिक्कत आ गई है।
 
बर्फबारी के कारण मंगलवार रात से बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई है लोगों को घाटी से बाहर निकलने वाले वाये जम्मू कश्मीर और वाया मनाली दोनों रास्ते बंद हो गए हैं। अब लोगों सरकार के तरफ टकटकी लगाए हुए बैठे हैं कि कब पांगी के लिए हवाई उड़ान करवा कर कब राहत प्रदान करवाती है।
 
लाहुल स्‍पीति के केलंग में ताजा बर्फबारी के बाद दिखता सुंदर नजारा। चारों ओर बर्फ की सफेदी है। घर के बाहर खड़ी बाइक। लाहौल स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में अड्डे पर खड़ी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें। केलंग में दोपहर तक आधा फीट से ज्यादा हिमपात हो चुका है व यह सिलसिला लगातार जारी है।
 
हिामचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल में सड़क पर बिछी बर्फ और किनारे पर खड़ी गाड़ी। लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद अधिकतर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं।