हिमाचल में क्या है मानसून की ताजा अपडेट , मौसम विभाग ने जारी किया 6 जुलाई तक का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। रविवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान

हिमाचल में क्या है मानसून की ताजा अपडेट , मौसम विभाग ने जारी किया 6 जुलाई तक का पूर्वानुमान

 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  01-07-2023
 
हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। रविवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 
 
 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान कुछ भागों में बारिश हो सकती है। शनिवार को जिला सिरमौर के अधिकतर क्षेत्रों में देर शाम को बारिश हुई , जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।