हिमाचल में गेहूं की खरीद शुरू, पहले दिन प्रदेश के 11 केन्द्रों में दो मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में पहले दिन किसानों से दो एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई। प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं

हिमाचल में गेहूं की खरीद शुरू, पहले दिन प्रदेश के 11 केन्द्रों में दो मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 16-04-2022

प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में पहले दिन किसानों से दो एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई। प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसान को गेहूं की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेशभर में बनाए गए गेहूं खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए शुक्रवार शाम तक 1610 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया।

शुक्रवार शाम तक किसानों को 37 टोकन नंबर जारी किए गए हैं। प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कांगड़ा में तीन, ऊना में दो, बिलासपुर में एक, सोलन में दो और सिरमौर जिला में तीन गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता के आधार पर फसल का भुगतान किया जाएगा। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी।
 
पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहूं खरीद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। गेहूं की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा।