हिमाचल विधानसभा स्पीकर के गृह क्षेत्र में कांग्रेस नेता को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल 

हिमाचल विधानसभा स्पीकर के गृह क्षेत्र में कांग्रेस नेता को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   03-09-2021

हिमाचल विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार के गृह क्षेत्र सुलह में सियासी भूचाल आ गया है। यहां धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक जग जीवन पाल परमार को न केवल थप्पड़ मारे गए, बल्कि धक्का-मुक्की में नीचे भी गिर गए।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पूर्व कांग्रेस विधायक जगजीवन पाल ने आरोप लगाया कि पंचायत को विश्वास में लिए बिना शिलान्यास किया जा रहा है। कांगड़ा जिले के रढा गांव में यह घटना हुई है।