कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश के भीतर बीजेपी को नहीं मानती चुनौती : सुरेश कश्यप 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश कश्यप एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर हुए है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश के भीतर बीजेपी को चुनौती नहीं मानती

कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश के भीतर बीजेपी को नहीं मानती चुनौती : सुरेश कश्यप 

कांग्रेस के कार्यक्रम से कई नेताओं ने किया किनारा,

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    07-5-2022

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश कश्यप एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर हुए है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश के भीतर बीजेपी को चुनौती नहीं मानती। नाहन में BJP ग्रामकेंद्र प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से रूबरू हुए।

सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस पार्टी के एक राज्य में 5 अध्यक्ष हो उसका क्या हश्र होगा इसका आंकलन करना ज्यादा कठिन नहीं है।  शिमला में हुए काँग्रेस के कार्यक्रम को लेकर कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने जहाँ इस कार्यक्रम से किनारा किया है। 

वही कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता खुशियों के लिए यहां लड़ाई करते नजर आए। कश्यप ने यह भी कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने जहां अपने संबोधन के दौरान खुद स्वीकारा कि पार्टी के भीतर गुटबाजी चल रही है।

हिमाचल प्रदेश में पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब भी कश्यप ने कहा कि सरकार ने तुरंत प्रभाव से परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और निकट भविष्य में जल्दी परीक्षा करवाई जाएगी। गौर हो कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने परीक्षा रद्द करने का विरोध किया है।

विधानसभा चुनाव की नज़दकियों के साथ ही हिमाचल में नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है देखना होगा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।