कर्मचारियों को नहीं मिलेगी न्यू पेंशन स्कीम, सीएम जयराम की दो टूक 

कर्मचारियों को नहीं मिलेगी न्यू पेंशन स्कीम, सीएम जयराम की दो टूक 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 03-08-2021

जयराम सरकार हिमाचल के कर्मचारियों को फिलहाल न्यू पेंशन स्कीम नहीं देगी। सदन में प्रश्नकाल के दौरान उठाए गए सवाल के जवाब में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक हालात अभी ठीक नहीं हैं।

उनका यह भी कहना था कि पंजाब को फॉलो करने के लिए हिमाचल सरकार बाध्य नहीं है। बावजूद इसके जब प्रदेश की आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी, तो न्यू पेंशन स्कीम पर राज्य सरकार विचार करेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के चलते इन परिस्थितियों में एकदम फैसला लेना संभव नहीं है। बावजूद इसके राज्य सरकार की मंशा कर्मचारी हित में है। इस कारण वित्तीय प्रभाव का आकलन किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद राज्य में 2114 कर्मचारियों की दुखद मृत्यु हुई है।प्रदेश सरकार ने दूसरी कई तरह की वित्तीय सहायता के लिए नए विकल्प खोजे हैं। इसके तहत कर्मचारियों की मृत्यु पर अब सरकार 10 लाख तक की ग्रेच्युटी प्रदान कर रही है। अंशदान की राशि भी 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी कर दी है।