किसानों व बागवानों की सुविधा के लिए विकास कार्यो पर खर्च होंगे आठ करोड़ : बलवीर 

कृषि उपज मण्डी समिति की वार्षिक बैठक आज एपीएमसी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

किसानों व बागवानों की सुविधा के लिए विकास कार्यो पर खर्च होंगे आठ करोड़ : बलवीर 
कृषि उपज मंडी समिति की वार्षिक बैठक में बोले एपीएमसी के अध्यक्ष 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   17-01-2022
 
कृषि उपज मण्डी समिति की वार्षिक बैठक आज एपीएमसी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 का अनुमानित बजट के ऊपर चर्चा की गई।
 
बलवीर बग्गा ने बताया की अगले वित्तीय बजट 8 करोड़ रूपये का होगा।  जिसमें किसानों व बागवानों की सुविधा के लिए विकास कार्यो पर लगभग 6 करोड़ रूपये खर्च किये जाएगें। रामपुर में लगभग 2.50 करोड़ रूपये की लागत से अनाज मण्डी का निर्माण किया जाएगा। जबकि लगभग 3 करोड़ रूपये से टकारला सब्जी व अनाज मण्डी का विस्तारीकरण किया जाएगा।
 
इसके अतिरिक्त ऊना व सन्तोषगढ़ मण्डी के कायाकल्प पर भी लगभग 50 लाख रूपये खर्च किये जाएगें। अघिकारियों व कर्मचारियों को वेतन व नये वेतन मान देने पर भी लगभग 1 करोड़ रूपये  खर्च किये जाएगें। 
 
बलवीर बग्गा ने बताया कि हिमाचल सरकार कृषि उपज मण्डी समिति किसानों व बागवानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक में कृषि उपज मण्डी समिति के सदस्यों, कृषि विभाग, उद्यान विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने भाग लिया तथा अपने -अपने विभाग से सम्बधित योजनाओं से समस्त सदस्यों को अवगत करवाया। 
 
बैठक में सचिव कृषि उपज मण्डी समिति ऊना भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अमृत लाल भारद्वाज व्यापारी सदस्य, कृषक सदस्य विनोद कुमार, शम्भू गोस्वामी, कुलदीप सैणी, सतीश कुमार कृषक सदस्य व सुरजीत सैनी ने भाग लिया।