राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया प्रदर्शन  

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया। शिमला के रिज मैदान पर बारिश के बावजूद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेता सत्याग्रह पर बैठे

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया प्रदर्शन  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     26-07-2022

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया। शिमला के रिज मैदान पर बारिश के बावजूद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेता सत्याग्रह पर बैठे। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों का एकजुटता से मुकाबला करेगी।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के चलते झूठा मामला बना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। देश के गांधी परिवार को एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

इस परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिये अपने परिवार का बलिदान दिया है। कांग्रेस गांधी परिवार के साथ भाजपा के किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र को कभी सफल नही होने देगी।  देश प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक भाजपा अपनी ओछी हरकतें बंद नही कर देती।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों के खिलाफ  हर स्तर पर एकजुटता के साथ लड़ेगी। 

कांग्रेस भाजपा की नीतियों और निर्णयों से डरने वाली नहीं है। भाजपा एक सोची समझी साजिश में कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही है। कांग्रेस इसे कभी सफल नहीं होने देगी।