सिरमौर जिला में रचा जाएगा नया इतिहास, पांचो सीटों पर खिलेगा कमल : विनय गुप्ता

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले सिरमौर जिला में इस बार भाजपा ने दावा किया है कि जिला की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी एक नया इतिहास रचेगी

सिरमौर जिला में रचा जाएगा नया इतिहास, पांचो सीटों पर खिलेगा कमल : विनय गुप्ता

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     13-11-2022

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले सिरमौर जिला में इस बार भाजपा ने दावा किया है कि जिला की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी एक नया इतिहास रचेगी। भाजपा के जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विनय गुप्ता ने कहा कि लोगों में भाजपा को लेकर मतदान में उत्साह देखने को मिला जिसे देखकर लगता है कि जिला में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिलने वाली है उन्होंने कहा कि पहली बार जिला की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर बीजेपी एक नया इतिहास बनाने वाली है। 

विनय गुप्ता ने कहा कि चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत कर ईमानदारी से काम किया है परिणाम स्वरूप यहां भाजपा को बढ़त मिल रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सिरमौर जिला में बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए आगे आए हैं उन्होंने मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जिला के मतदाताओं का भी आभार जताया। 

कांग्रेस का गढ़ रहे सिरमौर में भाजपा इस बार सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है। बीते विधानसभा चुनाव में जिला से भाजपा को 3 सीटें मिली थी और इस बार दावा सभी सीटों पर जीत का किया जा रहा है देखना होगा कि भाजपा  नेताओं के दावों पर जनता मुहर लगाती है या फिर जिला को अपना गढ़ मानने वाली कांग्रेस को यहां बढ़त मिलती है।