10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 61 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

कांगड़ा के शाहपुर में 61 वर्षीय पर दुष्कर्म करने के आरोप ,मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार

10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 61 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा   03-10-2021

हिमाचल प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे है। वहीं कांगड़ा जिला के शाहपुर में 61 वर्षीय पर दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसएचओ त्रिलोचन राजपूत ने मामले की पुष्टि की है. बता दें कि शाहपुर पुलिस थाना के तहत 61 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगा है. पुलिस ने पॉस्को व धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

जानकारी अनुसार आरोपी दुकान चलता है तथा बच्ची दुकान में कुछ समान लाने गई थी। उस समय बुजुर्ग ने बच्ची के साथ गलत करने की कोशिश की।  बच्ची के माता पिता ने इसकी शिकायत शाहपुर पुलिस ठाणे में दर्ज की। 

थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची व आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।