9 किलो चरस की खेप के साथ दो लोग गिरफ्तार

9 किलो चरस की खेप के साथ दो लोग गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   30-05-2021

हिमाचल के कुल्लू के मणिकर्ण में पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए 9 किलो चरस की खेप पकड़ी है। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मणिकर्ण थाने में रविवार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत इस मामले में केस दर्ज किया गया है।मणिकर्ण थाने की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक मारुति वैन पर शक होने के चलते उसे रोका,

तब उन्होंने उस वाहन से 9.099 किलोग्राम चरस बरामद की। इसके साथ ही कार में बैठे दो लोगों को गिरफ्तार किया।आरोपियों की पहचान चालक धरम सिंह(49) निवासी दुनखरा, कुल्लू और शेर सिंह ऊर्फ शेर बहादुर(59) निवासी दुनखरा, कुल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।