रॉयल सेब की प्रदेश के मंडियों में दस्तक, अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद 

सेब मंडी परवाणू और सोलन में सेब की अलग-अलग किस्म के सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को दोनों मंडियों में रॉयल किस्म के सेब ने दस्तक

रॉयल सेब की प्रदेश के मंडियों में दस्तक, अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     19-07-2023

सेब मंडी परवाणू और सोलन में सेब की अलग-अलग किस्म के सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को दोनों मंडियों में रॉयल किस्म के सेब ने दस्तक दे दी है। रॉयल सेब 136 रुपये प्रति किलो बिका है। जबकि स्पर किस्म 160, रेड गोल्डन गोल्डन 90 रुपये किलो तक बिका। 

वहीं सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के दाम भी 40 से 100 रुपये प्रति किलो रहे। इस बार फल सब्जियों से पिछले वर्ष से अधिक कारोबार होने की भी संभावना है। वर्तमान में सेब, टमाटर की खरीद करने के लिए तमिलनाडू, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से कारोबारी पहुंच रहे हैं।

सब्जी और फल मंडी सोलन और परवाणू सेब मंडी में हाल ही में पहुंच रहे सेब का आकार छोटा है। कुछ एक जगह से कच्चा सेब भी मंडी में पहुंच रहा है। सीजन से पहले मंडी पर पहुंचने पर इसके दाम बागवानों को अच्छे मिल रहे हैं। अभी मंडी में सेब का एक बॉक्स 1,600 से 3,500 रुपये तक बिक रहा है। 

इसमें रॉयल सेब सबसे अधिक 3,500 रुपये तक बिक रहा है जबकि रिचर्ड सेब 1,000 से 1,500 रुपये, रेड गोल्ड 1,600 से 1,700 रुपये तक बिक रहा है। मंगलवार को परवाणू और सोलन मंडी में करीब 4,500 बॉक्स सेब के पहुंचे हैं।

आने वाले दिनों में सेब की आवक ओर अधिक हो जाएगी। उधर, सब्जी मंडी समिति के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि सोलन और परवाणू सेब मंडी में शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से सेब शुरू हो गया है। अभी तक 8,000 बॉक्स सेब के पहुंच चुके है। 

आगामी दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। टमाटर के दाम भी स्थिर हैं, 1,000 से 2,500 रुपये तक क्रेट के दाम मिल रहे है। उन्होंने बागवानों से अपील की है कि वह अपने उत्पाद को ग्रेड कर मंडी पहुंचाए।