अटल संकल्प : न कांग्रेस में जाऊंगा और ना ही आप में, हमेशा रहूँगा भगवा झंडे तले : चेतन बरागटा

उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उतरने वाले चेतन बरागटा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में नहीं जाएंगे। उनके पिता नरेंद्र बरागटा ने पूरा जीवन भाजपा को दिया। वह भी भगवा झंडे के नीचे ही रहेंगे

अटल संकल्प : न कांग्रेस में जाऊंगा और ना ही आप में, हमेशा रहूँगा भगवा झंडे तले : चेतन बरागटा

 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  12-05-2022

 

उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उतरने वाले चेतन बरागटा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी में नहीं जाएंगे। उनके पिता नरेंद्र बरागटा ने पूरा जीवन भाजपा को दिया। वह भी भगवा झंडे के नीचे ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर कुछ लोग उनका नाम आम आदमी पार्टी के साथ जोड़कर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

 

वे आम आदमी पार्टी का बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं और आप में जाने का उनका कोई विचार नहीं है। चेतन बरागटा ने बुधवार को कोटखाई जोन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी विस चुनाव और नगर निगम शिमला चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक ने की। बरागटा ने कहा कि 15 मई को हाटकोटी में जुब्बल जोन की बैठक होगी।

 

उसके बाद नावर जोन की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि वह जनता की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री के समक्ष जाएंगे। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जो विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनका झूठा श्रेय विधायक रोहित ठाकुर ले रहे हैं।