अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी निजी बस, हादसे में चालक घायल 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं श्री नयनादेवी जी के पुलाचड़ में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक घायल हुआ है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी निजी बस, हादसे में चालक घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     24-03-2023

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं श्री नयनादेवी जी के पुलाचड़ में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक घायल हुआ है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।   

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलाचड़ में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस स्वारघाट से किरतपुर की ओर जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बस सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला।
 
हादसे में घायल बस चालक को सीएचसी स्वारघाट पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के समय बस में करीब दस यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित हुआ जिसे पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर बहाल करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।