अनुराग सिंह ठाकुर ने सिविल हस्पताल टौणी देवी में 1 करोड़ के पीएसए प्लांट तथा आधुनिक मशीनों का किया लोकापर्ण

अनुराग सिंह ठाकुर ने सिविल हस्पताल टौणी देवी में 1 करोड़ के पीएसए प्लांट तथा आधुनिक मशीनों का किया लोकापर्ण

स्वच्छता अभियान में एक नई शुरुआत नाड़सीं में ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड प्रोडेक् शन मशीन का किया शुभारंभ

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    11-07-2022

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को ककडिय़ार के नाड़सीं में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन की ओर से महिलाओ में जागरूकता हेतू ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड प्रोडेक् शन मशीन का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व में शौचालय नहीं होते थे तो शौच करने के लिए लोगों को सुबह - सुबह ही बाहर जाना पड़ता था इससे महिलाओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की इस दिक्कत को समझा और हर घर में शौचालय बनवाए गए।  

भाजपा सरकार हमेशा ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया था। वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं में लगभग 65 प्रतिशत महिलाएं चुनकर आई हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस वर्ष महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला सुरक्षा कवच के तहत 108 मोटरसाइकिल प्रदान किए गए। 

इसके उपरांत अनुराग सिंह ठाकुर ने सिविल हस्पताल टौणीदेवी में लगभग 1 करोड़ रूपए से स्थापित पीएसए प्लांट तथा लगभग 70 लाख रूपए से स्थापित अत्याधुनिकअल्ट्रासाउंड मशीन, पोटेवल एक्सरे और ईसीजी मशीन,बेबी डोप्लर मशीन का शुभारंभ किया।  

उन्होंने आह्वान किया कि बे्रस्ट केंसर के बारे में जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाएं और इस अभियान में महिला मंडलों और पीआरआई का आवश्यक सहयोग लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए भी टीबी मुक्त अभियान में तेजी लाएं।
 
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, के0 रणजीत सिंह, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जि़ला महामंत्री अभय वीर लवली, हरीश शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, अजय रिंटू, आर्दश कांत, मंडल महामंत्री अनिल शामा, बीडीसी अध्यक्ष अंजनस ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान,विजय बहल, राकेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी अंकुशदत्त शर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, सीएमओ डा0 आरके अग्रिहोत्री, और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।