अब पुलिस भर्ती कमेटी के चेयरमैन और अधिकारियों से होगी पूछताछ , एसआईटी ने समिति को भेजी प्रश्नावली

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अब पुलिस भर्ती कमेटी के चेयरमैन सहित पुलिस भर्ती कमेटी में शामिल पुलिस अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने पुलिस भर्ती कमेटी को प्रश्नावली भेजी है

अब पुलिस भर्ती कमेटी के चेयरमैन और अधिकारियों से होगी पूछताछ , एसआईटी ने समिति को भेजी प्रश्नावली
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  30-05-2022

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अब पुलिस भर्ती कमेटी के चेयरमैन सहित पुलिस भर्ती कमेटी में शामिल पुलिस अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने पुलिस भर्ती कमेटी को प्रश्नावली भेजी है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अब एसआईटी पुलिस भर्ती कमेटी में शामिल पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी। 
 
 
प्रश्नावली पढ़ने के बाद एसआईटी पुलिस भर्ती कमेटी के पुलिस अधिकारियों से सवाल करेगी। पुलिस भर्ती के चेयरमैन के अलावा पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर सेट करने के लिए कमेटी बनाई गई थी। इसके अलावा पेपर प्रिंटिंग के लिए भी पुलिस अधिकारियों की कमेटी गठित की गई थी। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने प्रश्नावली भेज दी है। अब एसआईटी पुलिस भर्ती कमेटी में शामिल पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करेगी। 
 
 
पुलिस भर्ती कमेटी में शामिल पुलिस अधिकारियों से एसआईटी की पूछताछ के दौरान पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का कहना है कि पेपर लीक जांच में एसआईटी ने प्रश्नावली भेजी है, जिसके बाद पुलिस भर्ती के चेयरमैन सहित पेपर सेटिंग और पेपर प्रिंटिंग कमेटी में शामिल पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे जाएंगे। 
 
 
कमेटी के अधिकारियों से भी एसआईटी द्वारा पूछताछ की जाएगी। एसआईटी की जांच में सामने आ रहा है कि पूरे देश में पेपर लीक एक संगठित अपराध बन गया है। हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में यह पेपर बंटा है। जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 57 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों से कई दस्तावेज, 10.35 लाख रुपए नकदी, पांच कारें, 137 मोबाइल फोन व लैपटॉप जब्त किए गए हैं। 
 
 
पेपर लीक गैंग में पांच राज्यों के 21 लोग शामिल हैं, जिन्हें पकडऩे के लिए हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार के पुलिस महानिदेशकों और दिल्ली के पुलिस आयुक्त से बात कर पेपर लीक मामले से संबंधित सरगनाओं को गिरफ्तार करने में सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। अब तक एसआईटी ने 91 को गिरफ्तार किया है।
 
 
 जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 57, सोलन 19, हमीरपुर से चार, मंडी-बिलासपुर-चंबा से तीन-तीन, ऊना-कुल्लू से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में 63 अभ्यर्थी, तीन परिजन, एजेंट और साजिशकर्ता शामिल हैं। 15 एजेंट और साजिशकर्ता हिमाचल से, 10 अन्य राज्य शामिल हैं। इनमें से 26 न्यायिक और 21 पुलिस हिरासत में हैं।