अब बदलाव चाहती है हिमाचल की जनता, आम आदमी ने ददाहू में निकाली  रैली 

सिरमौर जिला के श्री रेणुकाजी विधानसभा के ददाहू में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली। आप पाटीॅ के कार्यकर्ता ने भाजपा व काग्रेस पाटीॅ पर माफिया राज के आरोप लगाए

अब बदलाव चाहती है हिमाचल की जनता, आम आदमी ने ददाहू में निकाली  रैली 

 

लाल सिंह शर्मा  - श्री रेणुकाजी  26-05-2022

 

सिरमौर जिला के श्री रेणुकाजी विधानसभा के ददाहू में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली। आप पाटीॅ के कार्यकर्ता ने भाजपा व काग्रेस पाटीॅ पर माफिया राज के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार व काग्रेस से आम जनमानस का विश्वास उठ गया है। अब  हिमाचल प्रदेश की जनता अब परिवर्तन लाना चाहती है।

 

जिला सिरमौर में शिक्षा, स्वास्थ्य व बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों को लेकर बदलाव मार्च के माध्यम से हिमाचल की जनता को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। इस बदलाव के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और आम आदमी पार्टी के दिल्ली केजरीवाल माडल के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

 

यह बदलाव मार्च हिमाचल प्रदेश की हर विधानसभा में अगले बीस दिनों तक चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के सुनील शर्मा ने बताया कि कांग्रेस-बीजेपी से हिमाचल की जनता परेशान हो चुकी है। अब जनता आम आदमी पार्टी को प्रदेश में विकल्प के तौर पर देख रही है। जनता का झुकाव दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ता जा रहा है। इस बदलाव मार्च में सैंकड़ों साथियों ने भाग लिया।