आजादी की 75वीं बर्षगाँठ पर कांग्रेस ने शेरे पंजाब से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी की 75वीं बर्षगाँठ पर कांग्रेस ने शेरे पंजाब से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक निकाली तिरंगा यात्रा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   15-08-2021

कांग्रेस पार्टी ने आज आजादी की 75वीं बर्षगाँठ पर शिमला के शेरे पंजाब से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली।

कांग्रेस ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम न करने पर बीजेपी सरकार पर आजादी के जश्न में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि देश को बढ़े संघर्ष के बाद आजादी मिली। देश के लिए लोगों ने अपने जीवन का बलिदान तक दे दिया उसके बाद देश स्वतंत्र हुआ। देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

उन्होंने इस पावन दिन की सभी को बधाई दी। राठौर ने कहा कि वह आज के दिन राजनीति नही करना चाहते लेकिन रिज पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम न कराकर सरकार स्वतंत्रता दिवस में भी राजनीति कर रही है। 

चुनाव होने के कारण जिला स्तरीय कार्यक्रम रिज पर न कराकर कोटखाई में कराया गया  है। यह सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

यह पहली बार हुआ है जब रिज पर स्वतंत्रता  दिवस पर कार्यक्रम नही किया गया। रिज का ऐतिहासिक महत्व है लेकिन भारतीय जनता की पार्टी की सरकार  आजादी के जश्न पर भी राजनीति कर रही है।