आफत की बारिश : मकान गिरने से माता-पिता और बेटे की मौत , बुजुर्ग दंपति घायल 

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिला है। प्रदेश के कई हिस्सों मर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है।  ऐसा ही एक लैंड स्लाइड शिमला जिला के कोटगढ़ में सामने आया जहां मकान गिरने से तीन लोगों की  मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शिमला से 70 किमी दूर कोटगढ़ में घर में रहने वाले 5 लोग दब

आफत की बारिश : मकान गिरने से माता-पिता और बेटे की मौत , बुजुर्ग दंपति घायल 

 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-07-2023
 
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिला है। प्रदेश के कई हिस्सों मर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक लैंड स्लाइड शिमला जिला के कोटगढ़ में सामने आया जहां मकान गिरने से तीन लोगों की  मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शिमला से 70 किमी दूर कोटगढ़ में घर में रहने वाले 5 लोग दब गए थे। 
 
जिनमें से माता-पिता और बेटे की मौत हो गई है , जबकि बुर्जुर्ग दंपति को बचाया गया है। शिमला जिले के कुमारसैन में उपतहसील कोटगढ़ की ग्राम पंचायत  मधावनी के पानेवली गांव की यह घटना है। यहां पर एक मकान पर भूस्खलन हुआ है। घर में पांच लोग रह रहे थे। लैंडस्लाइड के बाद जयचंद और उनकी पत्नी बीना देवी हल्की चोटें आई हैं। 
 
 
इस हादसे में जयचंद के बेटे अनिल (32) और उनकी पत्नी किरण और बेटे स्वप्निल की मौत हो गई। 11 साल का स्वपनिल माता पिता के साथ मलबे में दब गया था। तीनों के शवों को पुलिस ने निकाल लिया है , मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, शिमला जिले में बीते 12 घंटे में 80 एमएम बारिश हुई है और साथ ही अधिकतम पारा 15 डिग्री दर्ज किया गया है। 
 
कुल्लू में एक महिला और रामपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। कुल्लू जिले के बाहंग में एक दुकान ढह गई। कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर हैं। इसके अलावा, मंडी शहर में ब्यास नदी उफान पर है। भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हैं।