आर्थिक आजादी आने से महिला सशक्तिकरण को मिलेंगे नए आयाम:उपायुक्त 

आर्थिक आजादी आने से महिला सशक्तिकरण को मिलेंगे नए आयाम:उपायुक्त 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  08-03-2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज जिला मुख्यालय स्थित जनजातीय भवन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डीसी राणा ने की। 

उन्होंने कहा कि 50 फ़ीसदी आबादी महिलाओं की है, ऐसे में आधी आबादी का आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण स्थान है।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में भी 50 फ़ीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया गया है ताकि वे लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण इकाई में ना केवल महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व करें बल्कि अपने क्षेत्र के विकास को भी सुनिश्चित बना सकें। 

उन्होंने कहा कि हालांकि समाज में कुछ बदलाव तो हुए फिर भी कुछ सामाजिक बुराइयां किसी न किसी रूप में आज भी मौजूद हैं। घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या और दहेज को लेकर कानून में प्रावधान किए गए हैं।

लेकिन मात्र कानून से ही इन बुराइयों का अंत नहीं किया जा सकता। समाज में विशेषकर महिलाओं में जागरूकता और जनचेतना से ही हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। 

उपायुक्त ने कहा कि महिला के अस्तित्व के बिना मानव जाति की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिला ही समाज की जननी है।  

कार्यक्रम में उपायुक्त की धर्मपत्नी सुनीता राणा भी विशेष तौर पर मौजूद रहीं। इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा, भू अर्जन अधिकारी रम्या चौहान, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ अनिल गर्ग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र चंद्रभूषण, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अंजना कुमारी, डॉ चंदन वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता ठाकुर, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नीना सहगल व अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल रहे।