इंजीनियरिंग और फार्मेसी के साथ अब इतिहास भी पढ़ेंगे हिमाचल तकनीकी विवि के छात्र

इंजीनियरिंग और फार्मेसी के साथ अब इतिहास भी पढ़ेंगे हिमाचल तकनीकी विवि के छात्र

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 19-09-2020

हिमाचल तकनीकी विवि में पढ़ने वाले विद्यार्थी इंजीनियरिंग और फार्मेसी के साथ अब इतिहास भी पढ़ेंगे। तकनीकी विवि अगले सत्र से बहु-विषयक कोर्स की व्यवस्था करेगा। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन, भारतीय इतिहास के परिपेक्ष में विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान के दौरान यह जानकारी दी।

शुक्रवार को तकनीकी विवि की ठाकुर राम सिंह शोधपीठ और अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर ऑनलाइन व्याख्यान करवाया।

व्याख्यान में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडेय मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष शिरकत की।

कुलपति ने कहा कि विवि आगामी सत्र से इतिहास विषय की भी शुरू करेगा। व्याख्यानमाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना हिमाचल के देवराज शर्मा, डॉ. सूरत सिंह ठाकुर, तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम ठाकुर, अधिष्ठता शैक्षणिक प्रो. कुलभूषण चंदेल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, अधिष्ठाता अभियंत्रिकी डॉ. धीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।