ईद पर जीनत खान ने जरूरतमंदों को मास्क,कपड़े व सेवीया बांटी 

ईद पर जीनत खान ने जरूरतमंदों को मास्क,कपड़े व सेवीया बांटी 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   24-05-2020

समाज सेविका जीनत खान जो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा महिला अध्यक्षा नाहन, संयोजिका हिमाचल प्रदेश मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व लाडली फाउंडेशन जिला सिरमौर संरक्षक आदि पद पर है। 
 
हर साल त्योहारों पर जरूरतमंद  लोगों की मदद करती है। चाहे व दिवाली का त्यौहार हो ईद का त्यौहार हो जरूरतमंद की मदद करती हैं। इस ईद पर भी  जरूरतमंदों को ईद के लिए कपड़े, सेवीया, मास्क आदि  बांटकर। 

ईद की मुबारकबाद दी। जीनत खान ने  कहा करोना महामारी के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में हम सब का एक ही मजहब होना चाहिए।

प्रशासन की गाइडलाइन का सभी को सख्ती से पालन करते हुए। जरूरतमंदों व बेसहारो  की भरपूर मदद करें। 

सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।जीनत खान  उन लोगों से भी अपील करती है जो लोग इस साल उमरा और हज पर जाने वाले थे  उन पैसों से लोगों की मदद करें। 

उमरा और हज का सवाब मिलेगा और घर में रहकर ही अपने परिवार के साथ ईद मनाए। जीनत खान ने इस पूरे रमजान जरूरतमंद रोजेदारों को फलों के पैकेट बाँटे आगे जीनत  खान जी कहती हैं मैं जो भी समाज सेविका का कार्य करती हूं। इस कार्य में उनके पति हर पल उनकी मदद करते हैं।