एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट,  छह बच्चों सहित दस लोग घायल.....

मंडी शहर के रामनगर वार्ड के एक मकान में अचानक आग लगने से 6 बच्चों सहित 10 लोग झुलस गए हैं। झुलसे हुए लोगों में से तीन बच्चों की हालत गंभीर

एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट,  छह बच्चों सहित दस लोग घायल.....

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   15-02-2022

मंडी शहर के रामनगर वार्ड के एक मकान में अचानक आग लगने से 6 बच्चों सहित 10 लोग झुलस गए हैं। झुलसे हुए लोगों में से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि बाकी लोग खतरे से बाहर हैं। 

जानकारी के अनुसार रामनगर वार्ड में गोदाम के पास एक मकान में कुछ प्रवासी लोग किराए पर रहते हैं। यह सभी मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर रेहडि़यां लगाकर अपना रोजगार कमाते हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह भी ये अपनी रेहडि़यों के संदर्भ में तैयारियां कर रहे थे। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था जिसमें अचानक आग लग गई और हादसा हो गया। आग की चपेट में दो परिवारों के 10 लोग आ गए जिसमें 6 बच्चे, 2 पुरूष और दो महिलाएं शािमल हैं। सभी बच्चे 10 वर्ष से कम आयु के हैं। तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी।