कांगड़ा को मिला पहला वेंटिलेटर युक्त नया रोगी वाहन , सेवा भारती के क्षेत्र प्रचारक ने किया लोकार्पण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक बनवीर ने सेवा भारती कांगड़ा के वेंटिलेटर युक्त नए रोगी वाहन का जनता को लोकार्पण किया

कांगड़ा को मिला पहला वेंटिलेटर युक्त नया रोगी वाहन , सेवा भारती के क्षेत्र प्रचारक ने किया लोकार्पण

 

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  02-04-2022
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक बनवीर ने सेवा भारती कांगड़ा के वेंटिलेटर युक्त नए रोगी वाहन का जनता को लोकार्पण किया। इस अवसर पर बनवीर सिंह ने कहा सेवा भारती जिला कांगड़ा जिस तरह समाज सेवा में लगी है उस सेवा की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा सेवा भारती जिला कांगड़ा समय-समय पर समाज के लिए समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहती है और समाज सेवा से बड़ा कोई कर्म नहीं है। उन्होने कहा कि समाज सेवा में सेवा भारती को लंबा इतिहास रहा है और यह संगठन पूरे भारत वर्ष के समाज सेवा में लगा।
 
वही सेवा भारती जिला कांगड़ा के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने राष्ट्रीय सेवा भारत ने जिला कांगड़ा सेवा भारती को वेंटिलेटर युक्त नए रोगी वाहन प्रदान किया है। उन्होंने बताया नया रोगी वाहन वेंटिलेटर युक्त क्षेत्र में पहला वाहन है। इसमें वेंटिलेटर सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं इस वाहन में दी गई है। उन्होने कहा कि कई रोगी वेंटिलेटर में होते है और वेंटिलेटर युक्त नए रोगी वाहन से ही दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है, परंतु वेंटिलेटर युक्त नए रोगी वाहन ना होने से कई मरीज दम तोड़ चुके है।
 
सेवा भारती वेंटिलेटर युक्त नए रोगी वाहन से एक भी रोगी को बचाने में कामयाब होता है तो सेवा भारती संस्था की समाज सेवा सफल होगी। उन्होंने कहा सेवा भारती का उद्देश्य समाज सेवा है और इसी उद्देश्य के चलते वह समय-समय पर कई कार्यक्रम का आयोजन करते रहते हैं। उन्होंने बताया सेवा भारती कांगड़ा में इससे पहले भी तीन एंबुलेंस व एक शव वाहन जनता को समर्पित कर चुका है जिससे हजारों लोग इसका फायदा ले चुके है।
 
इस अवसर पर केसीसी बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज, टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु , जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेन्द्र चौधरी, नीतू दामीर, प्रांत अध्यक्ष सेवा भारती डा सुरेन्द्र, सह प्रांत संघ संचालक ओम प्रकाश, सह विभाग संघ चालक भूषण रैणा, सेवा भारती उपाध्रूख करतार सिंह,कोषाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह राणा, कैप्टन संजय पराशर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।