मंडी शिवरात्रि की तैयारियां शुरू, 23 कलाकारों ने दिए ऑडिशन

मंडी शिवरात्रि की तैयारियां शुरू, 23 कलाकारों ने दिए ऑडिशन

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   26-02-2021

मंडी शिवरात्रि की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसके बारे में अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हाल में आरंभ हो गए हैं। 

ऑडिशन के पहले दिन शिमला, सोलन तथा सिरमौर जिला के करीब 23 कलाकारों-सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि आज कांगड़ा, चंबा व उन्ना के कलाकार ऑडिशन दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार को कुल्लू, किन्नौर और लाहुलस्पिति और 28 फरवरी को बिलासपुर और हमीरपुर जिला के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

कलाकारों के ऑडिशन पहली से पांच मार्च तक लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंडी जिला के ऑडिशन उपमंडलवार लिए जाएंगे।

पहली मार्च को मंडी सदर, दो को सुंदरनगर और बल्ह, तीन को सरकाघाट, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर व पधर और चार मार्च को करसोग, गोहर और सराज उपमंडल के कलाकारों के आडिशन लिए जाएंगे। पांच मार्च रिजर्व डे होगा।