कांग्रेस द्वारा शिमला में धरना प्रदर्शन करना पूर्ण रुप से बेबुनियाद : सुरेश कश्यप

कांग्रेस द्वारा शिमला में धरना प्रदर्शन करना पूर्ण रुप से बेबुनियाद : सुरेश कश्यप

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   11-03-2021

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार की हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में धरना प्रदर्शन किया है। वह पूर्ण रुप से बेबुनियाद एवं मुद्दे के बिना धरना है । 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार चौमुखी विकास कर रही है और नई बुलंदियों की ओर हमारा प्रदेश बढ़ रहा है। 

हिमाचल प्रदेश आज कोविड-19 संकटकाल के बाद जिस प्रकार से आर्थिक तंगी से उभर रहा है। उसके पीछे एक सशक्त नेतृत्व का कार्य प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सड़कों की हालत खराब थी। आज सड़कों में कोई भी गड्ढा तक नहीं है। 

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और हर कार्यकाल में कांग्रेस का भ्रष्टाचार चर्चित रहता है, भाजपा की चाहे केंद्र में सरकार हो या प्रदेश में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने निकल कर नहीं आया है।

हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल दौरा किया और हिमाचल को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए कई सौगात दी जिसमें जगाधरी पांवटा साहिब रेलवे लाइन का सर्वेक्षण, भान्नुपल्ली-बैरी  रेलवे लाइन के लिए 405 करोड और चंडीगढ़ बद्दी रेलवे लाइन के लिए 200 करोड़ की घोषणा की है।

उन्होंने कहा जब जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब हिमाचल से कई उदयोगिक पैकेज एवं हिल स्टेट को मिलने वाले फायदे वापिस लिए गए । जब कांग्रेस की सरकार थी तब गुड़िया एवं हुश्यारसिंह जिसे मामले सामने आए भाजपा सरकार ने खोली गुडिया हेल्प लाइन, बनाया गुड़िया बोर्ड, हुश्यारसिंह हेल्प लाइन। 

हिमाचल प्रदेश सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए कटिबद्ध है। अब ग्राउंटब्रेकिंग सेरिमनी में 10000 करोड़ का निवेश हिमाचल प्रदेश में होने जा रहा है। ऊना जिला में ड्रग पार्क की स्थापना प्रस्तावित हो चुकी है और जल्द ही यह ड्रग पार्क ऊना जिला में खुलेगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐतिहासिक कार्य चल रहे हैं और हिमाचल के इतिहास में इस बजट में यह पहली बार है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए 3019 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।

हिमाचल सरकार हर वर्ग के लिए समानता से कार्य कर रही है चाहे वह महिला सशक्तिकरण, गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य , अन्य पिछड़ा वर्ग , अनुसूचित जाति एवं सभी वर्गों को ध्यान में रख कर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं के अंदर एक प्रतिपदा चली है और इनके नेता अपने अपने वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस की रैली में जितने भी आरोप प्रदेश सरकार पर लगाए हैं वह निराधार है।