कनिष्ठ अभियंताओं के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों से छेड़छाड़ सहन नहीं करेगा संघ : ई. महेश चौधरी 

हिमाचल बिजली बोर्ड कनिष्ठ एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ का अधिवेशन हमीरपुर में प्रदेशाध्यक्ष ई. महेश चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कनिष्ठ अभियंताओं

कनिष्ठ अभियंताओं के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों से छेड़छाड़ सहन नहीं करेगा संघ : ई. महेश चौधरी 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  26-06-2023
 
हिमाचल बिजली बोर्ड कनिष्ठ एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ का अधिवेशन हमीरपुर में प्रदेशाध्यक्ष ई. महेश चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कनिष्ठ अभियंताओं ने भाग लिया। अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष ई. मुकेश राठी सहित संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ई. दलीप सिंह ढटवालिया, वाई.पी. नंदा, के.डी. शर्मा, एस.के. चड्ढा, आर.डी. अग्निहोत्री तथा पूर्व महासचिव ई. के.एस. जम्वाल, अरुण गुप्ता व के.एस. गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। ई. महेश चौधरी ने कहा कि वर्तमान में बिजली बोर्ड प्रबंधक वर्ग द्वारा डिप्लोमा कनिष्ठ अभियंताओं की समस्याओं को हल करने हेतु कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जिससे इस वर्ग में रोष है। 
 
 
उन्होंने कहा कि विशेषत: डिप्लामा कनिष्ठ अभियंताओं के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिसे संघ किसी भी हालात में सहन नहीं करेगा। इसके लिए चाहे संघर्ष ही क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तथा प्रबंधक वर्ग हि.प्र.रा.वि.प. समिति से आग्रह किया जाता है कि कनिष्ठ अभियंताओं के पद पर केवल डिप्लोमा अभियंताओं की भर्ती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में टैक्नीकल स्टाफ  तथा सामान की जो कमी है, उसे तुरंत दूर किया जाए। महाधिवेशन को संघ के पूर्व प्रधान ई. डी.एस. ढटवालिया, वाई.पी. नंदा, के.डी. शर्मा, एस.के. चड्ढा, आर.डी. अग्निहोत्री तथा महासचिव ई. के.एस. जम्वाल, अरुण गुप्ता, के.एस. गुलेरिया एवं अन्यों ने भी संबोधित किया। 
 
 
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा बोर्ड प्रबंधकों से आग्रह किया है कि डिप्लोमा कनिष्ठ अभियंताओं की ज्वलंत समस्याओं का अविलंब निराकरण किया जाए। इस अवसर पर हि.प्र.रा.वि.प. समिति डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के उपप्रधान ई. केहर सिंह कश्यप, महासचिव ई. मनोहर लाल, वित्त सचिव ई. विनोद गुप्ता और संयुक्त सचिव विनोद कालिया भी उपस्थित रहे। अधिवेशन के दूसरे सत्र में वर्ष 2022-25 के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव डी.एस. ढटवालिया कन्वीनर, ई. के.एस. कश्यप, मनोहर लाल तथा अशोक कुमार सह कन्वीनर द्वारा करवाया गया, जिसमें ई. मुकेश राठी को संघ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। ई. प्रदीप कुमार को वरिष्ठ प्रदेशाध्यक्ष, संजीव कौशल उपाध्यक्ष, अजय कुमार महासचिव, मास्टर राकेश अतिरिक्त महासचिव, विनोद भारती वित्त सचिव, ई. अनिल कुमार मुख्य संगठन सचिव तथा चंचल सिंह को प्रकाशन सचिव चुना गया।