क्या ऊर्जा मंत्री को जोर का झटका धीरे से देंगे रोशन लाल शास्त्री, जनता के बीच बना रहे पेंठ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में रोशनलाल शास्त्री शायद पावंटा की जनता की पसंद बन सकते हैँ,चुनाव से पहले ही भारी जनसमर्थन मिल रहा है। वजह ये मानी जा रही है की उनकी साफ छवि, बेदाग दामन, युवाओं के साथ – साथ हर वर्ग से उनका सीधा संवाद और जुड़ाव

क्या ऊर्जा मंत्री को जोर का झटका धीरे से देंगे रोशन लाल शास्त्री, जनता के बीच बना रहे पेंठ

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     04-09-2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में रोशनलाल शास्त्री शायद पावंटा की जनता की पसंद बन सकते हैँ,चुनाव से पहले ही भारी जनसमर्थन मिल रहा है। वजह ये मानी जा रही है की उनकी साफ छवि, बेदाग दामन, युवाओं के साथ – साथ हर वर्ग से उनका सीधा संवाद और जुड़ाव है।

रोशनलाल इसलिए भी लोगों की पहली पसंद है क्योंकि वो लंबे समय से शिक्षा विभाग से रिटायर्ड होने के बाद लोगों के बीच लगातार मौजूद रहे। सुख दुख में उनकी भागीदारी ही उन्हें जनता के और करीब लाती है।

माना जा रहा है की शास्त्री को चाहने वालों का ग्रॉफ लगातार बढ़ता जा रहा है, अब ग्राफ कितना बढ़ा है ये सिर्फ चुनाव के परिणाम आने पर पता लगेगा।
हालांकि उन्हें पसंद करने वालों में अधिकतर युवा है। वजह है शिक्षा क्षेत्र में उनका शानदार प्रदर्शन और कई सामाजिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन। जिसके कारण युवाओं की पहली पसंद बन गए हैँ।

पांवटा साहिब में बाहती विरादरी की संख्या ज्यादा है और इस कम्युनिटी की पहली पसंद रोशनलाल शास्त्री है। उनका समर्थन करने वाले लोग खुद घर घर जाकर उनके लिए समर्थन जुटा रहें।

हर समुदाय तक उनकी पकड़ गहरी है। इस बार इसलिए भी उन्हें ज्यादा समर्थन मिल रहा है क्योंकि पिछले चुनाव उन्होंने ऊर्जा मंत्री का मान सम्मान रखते हुए पांवटा की आवाम से पूछकर चुनाव नहीं लड़ा।

 शास्त्री के क्षेत्र को लेकर जो विजन उन्होंने तैयार किया उसे जनता पसंद कर रही है। पेयजल, जलभराव, पब्लिक ट्रांस्पोर्ट, पांवटा साहिब और भंगानी साहिब को टूरिस्ट हब बनाने की उनके ब्लू प्रिंट की जनता के बीच अभी से चर्चा है।

अक्सर चुनावी वर्ष में तो छप्पर फाड़ वायदे होते है लेकिन धरातल पर कौन उन वायदों को पूरा करता है ये देखना अभी से तय है। जनता भी विकास के लिए आँखे गड़ाई बैठी है की जैसे अब वोट मांगने के लिए नेता घर द्वार पर आ रहे हैँ वैसे ही चुनाव जीतने के बाद आखिर क्यों नही आते हैँ ये बढ़ा सवाल भी जनता के बीच खुरेद कर सामने आ रहा है।