कोरोना कर्फ्यू के दौरान 4719 लोगों के चालान , पुलिस ने वसूला 30 लाख का जुर्माना 

कोरोना कर्फ्यू के दौरान 4719 लोगों के चालान , पुलिस ने वसूला 30 लाख का जुर्माना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 17-05-2021

 कोरोना कर्फ्यू के दौरान हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर अब पुलिस की सख्ती नजर आएगी। सात मई से 16 मई सुबह आठ बजे तक 201 वाहन चालकों के चालान कर 1,35,000 रुपये जुर्माना किया। वाहनों में मास्क न पहनने पर अलग से 58 हजार का जुर्माना लगाया गया, जबकि छह एफआइआर भी दर्ज हुई और छह वाहन जब्त किए गए।
 
प्रदेश सरकार ने वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है, लेकिन आवश्यक सेवाओं व आपातकाल में वाहनों को चलाने की छूट रहेगी। बावजूद इसके कई वाहनों में या तो ज्यादा लोग बिठाए जा रहे हैं या फिर वे मास्क नहीं पहन रहे हैं।
बीते 24 घंटे में 15 मई सुबह आठ बजे से 16 मई सुबह आठ बजे तक पुलिस ने राज्य में मास्क न पहनने पर 498 चालान कर 2,90,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। 
 
एसपी कानून व्यवस्था भगत ठाकुर का कहना है अब पुलिस नरमी नहीं बरतेगी। सरकार के ताजा निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। अगर कहीं भी कानून तोड़ा गया तो नियम के अनुसार गिरफ्तारी भी हो सकेगी। पुलिस ने सात मई से 16 मई तक बिना मास्क के 4719 चालान किये है जिनसे  3022300 जुर्माना वसूला है।
 
  इसमें बीबीएन, 645, बिलासपुर, 220, चंबा, 120,  हमीरपुर, 345, कांगड़ा, 991, किन्नौर, 113, कुल्लू , 261, लाहुल, 0,  मंडी, 710, शिमला, 339, सिरमौर, 387,  सोलन, 205, ऊना, 383 लोगों के चालान किये है जिनसे कुल 3022300 रुपये का जुर्माना वसूला है।