कल पूरी रात नहीं सोया, अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम भगवंत मान, 18 मार्च को पकड़ सकते थे अमृतपाल लेकिन..... 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों को आश्वस्त करता हूं कि पंजाब में अमन शांति है

कल पूरी रात नहीं सोया, अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम भगवंत मान, 18 मार्च को पकड़ सकते थे अमृतपाल लेकिन..... 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़      23-04-2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों को आश्वस्त करता हूं कि पंजाब में अमन शांति है। यह बात यह आयोजित पत्रकारवार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कही। 

सीएम ने अमृतपाल का नाम लिए बिना कहा कि मुझे इस मामले की पूरी जानकारी थी। मैं कल पूरी रात नहीं सोया , हर 15 मिनट में मैं अपडेट ले रहा था , क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी खून खराबा हो। लेकिन पंजाब के लिए मुझे नींद गंवाने का कोई दुख नहीं है। 

भगवंत मान ने कहा कि18 मार्च को भी अमृतपाल की गिरफ्तारी हो सकती थी , लेकिन गोली चलानी पड़ती, इसलिए पंजाब पुलिस ने काफी संयम बरता। उन्होंने पंजाब पुलिस की पूरे ऑपरेशन के लिए पीठ भी थपथपाई। 

सीएम मान ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा कि आप सरकार लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए काम कर रही है और यह हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है।