कलश यात्रा के साथ खलोग देवता मंदिर पीड़ियाधार में शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा

खलोग देवता  मंदिर पीड़ियाधार में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आज से शुरू हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में  करीब 15 पंचायतों के भक्तों ने पारमपरिक गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई

कलश यात्रा के साथ खलोग देवता मंदिर पीड़ियाधार में शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा
 
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार  16-04-2023
 
खलोग देवता  मंदिर पीड़ियाधार में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आज से शुरू हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में  करीब 15 पंचायतों के भक्तों ने पारमपरिक गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बता दे कि आज से सात दिनों तक यहां पर भक्ति की बयार बहेगी। 
 
 
पहले दिन इस भव्य मंदिर में  वैदिक मंत्र के उच्चारण और हवन सामग्रियों की आहुति देने से वातावरण भक्तिमय बन गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां आकर श्रद्धा भक्ति के साथ खलोग देवता के मंदिर में नतमस्तक कर आशीर्वाद लिया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीड़ियाधार की चोटी पर देवता की छड़ी के साथ महिलाएं , बड़े-बुजुर्ग और  बच्चे भक्ति गाने पर झूमते नजर आए। 
 
 
इस धार्मिक कार्यक्रम में  बच्चे , बुजुर्ग एवं महिलाएं हजारों की संख्या में शामिल हुए। शांति व्यवस्था कायम करने में स्थानीय लोगों की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया। गौर हो कि दिन - रात कथा वाचक वरुण शर्मा अपनी मधुर वाणी से सभी भक्तों को उपदेश देंगे व भजन कीर्तन भी होगा। साथ में हर रोज भंडारे का भी आयोजन होगा।