जनजातीय मंत्री के समक्ष सुरेश कश्यप ने बुलंद की हाटी क्षेत्र की आवाज.......

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला संसदीय क्षेत्र के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर इस मांग को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।

जनजातीय मंत्री के समक्ष सुरेश कश्यप ने बुलंद की हाटी क्षेत्र की आवाज.......
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   09-12-2021
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला संसदीय क्षेत्र के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर इस मांग को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
 
ट्रांस गिरि क्षेत्र की हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित की मांग लम्बे समय से चली आ रही हैं। जिला सिरमौर का ट्रांस गिरि एरिया जोकि उत्तराखंड के जौनसार बाबर के साथ लगता क्षेत्र है , इसमें जिला सिरमौर के चार ब्लॉकों की लगभग 144 पंचायतें आती है तथा लगभग 02.75 लाख की जनसंख्या हाटी समुदाय की हैं।
 
1967 में जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों को जनजाति घोषित कर दिया गया था । परन्तु हिमाचल के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित नहीं किया गया। जबकि जिला सिरमौर गिरिपार का क्षेत्र व उत्तराखंड का जौनसार बाबर का क्षेत्र रियासत काल में जिला सिरमौर रियासत का ही हिस्सा था।
 
इस मांग को लेकर जिला सिरमौर का प्रतिनिधि 20-12-20211 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  , 14-02-2017 को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , पूर्व गृह और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पूर्व जनजातीय मामलों के मंत्री जुआल ओरम तथा आरजीआई ( रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ) से मिल चुका है।
 
सम्बंधित मंत्रालय द्वारा मांगी गयी सारी रिपोर्ट्स प्रदेश सरकार के द्वारा केंद्र को भेजी जा चुकी है। ट्रांस गिरि एरिया की हाटी समुदाय की एथनोग्राफी की आरजीआई को भेज दी गई है। मंत्री ने आश्वासन दिया की तुरंत पूरा मामले का विवरण मांगकर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएंगी।