गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत

गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - नेरवा 21-03-2020


बीती रात एक दर्दनाक हादसे में नेरवा पंचायत के उप प्रधान नरेश भिख्टा की मौत हो गई। हादसे की खबर आते ही पूरा नेरवा ग़मगीन हो उठा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेबी भिख्टा 35 वर्षीय पुत्र संत राम भिख्टा शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे नेरवा से अपने घर कलारा की तरफ अपने बोलेरो गाड़ी संख्या एचपी 17 सी 5200 से जा रहे थे।

इस दौरान यह गाड़ी उनके घर से कुछ दूर पहले अनियंत्रित होकर लगभग पांच फुट नीचे शाल्वी नदी के किनारे खेतों में जा गिरी।

हादसे के बाद ग्रामीण उन्हें नेरवा अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी मौत के शोक पर नेरवा बाजार शनिवार को बंद रहा। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया एवं दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बेबी अपने पीछे पत्नी,दो भाई,बुजुर्ग माँ बाप एवं एक पांच साल का बेटा छोड़ गए हैं।

प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान किये गए। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने हादसे की पुष्टि की है।