चार नवंबर दीपावली तक बंद रहेगी गंगनहर जानिए वजह......... 

हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की गंग नहर को शुक्रवार विजयदशमी की रात को बंद कर दिया

चार नवंबर दीपावली तक बंद रहेगी गंगनहर जानिए वजह......... 
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिद्वार  16-10-2021
 
हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की गंग नहर को शुक्रवार विजयदशमी की रात को बंद कर दिया गया है। अब गंग नहर को 04 नवंबर दीपावली की रात को खोला जाएगा। गंग नहर को करीब 20 दिन वार्षिक मरम्मत और साफ-सफाई के लिए बंद किया गया है।
 
हर साल गंग नहर को इसी समय सफाई के लिए बंद किया जाता है। गंगनहर बंद हो जाने से हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी परेशानियों का सामना उठाना पड़ सकता है। हरकी पौड़ी पर स्नान करने में थोड़ी दिक्कत आएंगी।
 
वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में पानी की किल्लत होगी उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ शिवकुमार कौशिक ने बताया कि हर साल सफाई और मरम्मत के लिए गंग नहर को बंद किया जाता है।
 
इस बार भी गंग नहर को बंद कर दिया गया है। इस दौरान नहर की साफ-सफाई और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे। 04 नवंबर को दीपावली के दिन नहर खोली जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं के स्नान के लिए हरकी पौड़ी पर पर्याप्त जल छोड़ा गया है।