चार राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी खिलेगा कमल, रिपीट होगी भाजपा : अनुराग ठाकुर 

जिस प्रकार उत्तराखंड उत्तर प्रदेश मणिपुर और गोवा में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रिपीट हुई है। उसी तर्ज पर हिमाचल और गुजरात में भी भाजपा रिवाज बदलेगी

चार राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी खिलेगा कमल, रिपीट होगी भाजपा : अनुराग ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़      31-10-2022

जिस प्रकार उत्तराखंड उत्तर प्रदेश मणिपुर और गोवा में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रिपीट हुई है। उसी तर्ज पर हिमाचल और गुजरात में भी भाजपा रिवाज बदलेगी। यह बात केंद्रीय सूचना एवं संचार मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोहाली में संपन्न हुए क्लीन इंडिया 2-0 कार्यक्रम के समापन समारोह पर कहीं। 

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को भी हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोहाली में आयोजित कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार  राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी एक बार फिर कमल खिलेगा। 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सत्ता में आने से भ्रष्टाचार, नशा माफिया और आतंकवाद बढ़ गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी केवल मात्र विज्ञापनों पर पैसे खर्च कर रही है , लेकिन हकीकत इसके एकदम विपरीत है।  

उन्होंने बताया कि यदि पंजाब और दिल्ली की बात करते हैं तो दोनों ही राज्यों में इस समय अराजकता का माहौल है या यूं कहें कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी और अराजकता का प्रतीक बनकर रह गई है।