जयराम ठाकुर द्वारा पेश बजट को तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ मार्कंडेय ने बताया विकासात्मक बजट

जयराम ठाकुर द्वारा पेश बजट को तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ मार्कंडेय ने बताया विकासात्मक बजट

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   07-03-2021

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किए गए चौथे बजट को तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. मार्कंडेय ने विकासात्मक बजट कहा है। बजट सत्र के बाद मंत्री भुंतर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। 

स्वास्थ्य की बात करें तो इसके लिए 11 प्रतिशत बजट में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि लाहुल-स्पीति जिला के लिए भी बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में टूरिस्ट कांप्लेक्स बनाएं जाएंगे। 

इसका प्लान तैयार किया गया है। यहां के विंटर स्पोट्र्स को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री द्वारा विकासात्मक बजट पेश किया गया है।