ठेकेदार के फोन के बाद पुलिस ने बस से क्यों उतारे प्रवासी मजदूर जानिए वजह 

ठेकेदार के फोन के बाद पुलिस ने बस से क्यों उतारे प्रवासी मजदूर जानिए वजह 
 यंगवार्ता न्यूज़ - श्रीरेणुकाजी 13-03-2021
 
लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले लाना-चेता में एक ठेकेदार के पास काम कर रहे आधा दर्जन मजदूरों को शनिवार दोपहर 12 बजे संगड़ाह पहुंचने पर पुलिस द्वारा ठेकेदार के कहने पर सरकारी बस से उतारा गया।
 
जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने पुलिस को सहारनपुर के उक्त मजदूरों द्वारा एडवांस लिए जाने तथा काम छोड़े जाने की सूचना फोन पर दी गई थी। इसके बाद सायं 4 बजे एक मजदूर पिकअप में उक्त मजदूर सहारनपुर की बजाय वापिस लाना-चेता काम के लिए रवाना हुए।
 
इस दौरान सांय करीब पौने चार बजे के करीब मजदूरों के लौटने का वीडियो बनाए जाने पर ठेकेदार ने एक पत्रकार से मोबाइल छीन लिया। स्थानीय व्यापारियों द्वारा घटनास्थल पर इकट्ठा होकर मोबाइल वापिस करवाया गया। व्यापार मंडल ने मोबाइल छीनने की निंदा की।
 
डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के अनुसार उन्हें मजदूरों को थाने बुलाए जाने के मामले की अधिकारिक जानकारी नहीं मिली तथा वह इस बारे संबंधित कर्मचारियों से बात करेंगे।