तेंदुए की खाल के साथ एक शख्स गिरफ्तार 

तेंदुए की खाल के साथ एक शख्स गिरफ्तार 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   17-06-2021

हिमाचल प्रदेश में जंगली जानवरों का शिकार करने के बाद खाल की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं सोलन जिले से तेंदुए की खाल के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चार महीने में राज्य के विभिन्न हिस्सों से सात तेंदुओं की खालें बरामद की हैं। पुलिस ने तेंदुए के नाखून समेत दांत भी बरामद किए हैं. मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को पुलिस भी हिरासत में ले चुकी है। 

अब ताजा मामले में पुलिस ने सोलन के परवाणू के पास एक शख्स को तेंंदुए की पूरी खाल के साथ पकड़ा है। आरोपी परवाणू के पास पैदल जा रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली तो उससे खाल बरामद हुई।