दर्दनाक हादसा : डंपिंग साइट के निर्माण कार्य की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, एक मजदूर घायल  

ऊना के औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में एक दर्दनाक हादसा क्रेशर परिसर में चल रहे डंपिंग साइट के निर्माण कार्य की दीवार गिर गईहादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी

दर्दनाक हादसा : डंपिंग साइट के निर्माण कार्य की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, एक मजदूर घायल  

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     07-07-2022

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में एक दर्दनाक हादसा पेश आया हैं। यहां क्रेशर परिसर में चल रहे डंपिंग साइट के निर्माण कार्य की अचानक दीवार गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हैं। 

जानकारी मुताबिक बाथू स्थित एक क्रेशर की डंपिंग साईट पर निर्माण कार्य चला हुआ था। वीरवार सुबह मजदूर साइट पर पहुंचे, तो अचानक ही दीवार गिर गई। हादसा करीब 9 बजे पेश आया। 

हादसे में तीन मजदूर मुवारिक (25) पुत्र इरफान उम्र , मुजम्मिल पुत्र इरफान  गांव रोगला तहसील वेहट जिला सहारनपुर, इरशाद (32) पुत्र इस्लाम उम्र गांव फैजपुर तहसील इजरावाद जिला यमुनानगर हरियाणा घायल हो गए। 

तीनों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गए थे। पीजीआई पहुंचने पर मुजम्मिल व मुबारिक को डॉक्टरों द्वारा ब्रॉड डेड घोषित कर दिया गया। जबकि इरशाद पुत्र इस्लाम के उपचाराधीन होने की सूचना है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।