शादी के पवित्र बंधन में बंधे डाॅ. गुरप्रीत और पंजाब के सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध गए हैं। 48 वर्षीय सीएम भगवंत मान ने डाॅ. गुरप्रीत के साथ फेरे लिए। चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में एक सादे पारिवारिक कार्यक्रम में शादी की रस्में संपन्न

शादी के पवित्र बंधन में बंधे डाॅ. गुरप्रीत और पंजाब के सीएम भगवंत मान

न्यूज़ एजेंसी - चंडीगढ़     07-07-2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध गए हैं। 48 वर्षीय सीएम भगवंत मान ने डाॅ. गुरप्रीत के साथ फेरे लिए। चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में एक सादे पारिवारिक कार्यक्रम में शादी की रस्में संपन्न हुई।

शादी में शामिल हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के पिता की रस्में निभाई। बता दें कि शादी समारोह में शिरकत करने अरविंद केजरीवाल परिवार सहित चंडीगढ़ पहुंचे थे।
बेहद ही सादगीपूर्ण ढंग से विवाह की रिवायतों को सीमित लोगों की मौजूदगी में निभाया गया। भगवंत मान के बेहद ही करीबी पारिवारिक लोग शादी समारोह में शामिल हुए, लिहाजा किसी के मलाल का सवाल ही नहीं उठता।

पंजाब के सीएम के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाली डाॅ. गुरप्रीत हरियाणा के कुरुक्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि वह दोबारा विवाह कर लें। खैर, मां-बहन व अन्य नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह संपन्न हो गया।