देश की सबसे बुजुर्ग करदाता 120 वर्षीय गिरिजा देवी तिवारी का निधन

देश की सबसे बुजुर्ग करदाता 120 वर्षीय गिरिजा देवी तिवारी का निधन

न्यूज़  एजेंसी - सागर    08-07-2023

मध्य प्रदेश के सागर जिले की निवासी और देश की सबसे बुजुर्ग करदाताओं में शामिल गिरिजा देवी तिवारी के निधन के बाद राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित सिद्धनाथ तिवारी की पत्नी  गिरजा देवी (120) देश की सबसे अधिक उम्र की करदाताओं में शामिल थीं। वह बिना विधानसभा की सबसे अधिक उम्र की मतदाता थीं। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।