धान खरीद केंद्र के चक्कर काटने छोड़ो और धान तोलो नही तो जनता आपको तोलेगी : जंग

आज गुरु की नगरी पांवटा साहिब में किसानों को धान खरीद केंद्र खुलने के बावजूद भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा

धान खरीद केंद्र के चक्कर काटने छोड़ो और धान तोलो नही तो जनता आपको तोलेगी : जंग

अंकिता नेगी - पांवटा साहिब  09-11-2021


आज गुरु की नगरी पांवटा साहिब में किसानों को धान खरीद केंद्र खुलने के बावजूद भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यंगवार्ता मीडिया से रूबरू हुए पूर्व विद्यायक किरनेश जंग ने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ वायदे करते हैं उनको धरातल पर उतारने के लिए जिगरा चाहिए होता है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसानों का बहुत बुरा हाल है धान की फसल बिक नहीं रही गेहूं की फसल बेचने के लिए पांवटा साहिब में ना तो अच्छी किस्म का बीज मिल रहा है और ना ही खाद मिल रही है।

वहीं इस मौके पर पांवटा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि गेहूं में बीज के साथ डालने के लिए एनपीके 12 32 16  खाद की भारी कमी है जिससे किसान बहुत दुखी हैं,और किसानों  को परेशानी हो रही है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिना खाद के किसान फसल उगा नही सकता बीज नहीं बो सकता और खाद उपलब्ध भी नहीं है ,ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सत्ता के नशे में चूर है और किसान मजदूर बागवान बेहद परेशान है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार को किसानों की कोई फिक्र नहीं है अभी तक भी लोगों के धान खेतों में और घरों में पड़े हैं जिससे लोग बहुत परेशान हैं। किसानों के लिए आय का एकमात्र स्रोत फसल ही है, और वह बिक नहीं रही है,दूसरी ओर फसल के लिए खाद, बीज नही है।

उन्होंने सरकार से शीघ्र मांग की है कि जनहित में शीघ्र अति शीघ्र लोगों को खाद ब बीज उपलब्ध कराए,ताकि उनकी परेशानी दूर हो सके। उनका कहना है कि पहले ऊर्जा मंत्री धान खरीद केंद्र जो क्यारदा में खुल ध है उसके तीन चक्कर काट चुके हैं बावजूद अभी तक कोई कार्य धरातल ओर नही हुआ है ,एक बार राजीव बिंदल धान खरीद केंद्र मंडी का चक्कर काट चुके हैं,बावजूद कार्य आगे नही बढ़ा है और अब चक्कर ही काटने से कुछ नही होगा, धान की खरीद जल्द शुरू की जा सके, नही तो किसानों का गुस्सा जल्द ही सातवँ आसमान पर पहुंच जाएगा।