नगर पंचायत राजगढ को मिले तीन मनोनीत पार्षद , एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने दिलाई शपथ  

नगर पंचायत राजगढ को मिले तीन मनोनीत पार्षद , एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने दिलाई शपथ  

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  27-08-2021

नगर पंचायत राजगढ़ के सभागार में  आज  को एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत राजगढ के सचिव अजय गर्ग ने बताया कि इस शपथ ग्रहण समारोह में सरकार द्वारा हाल ही में नगर पंचायत राजगढ मे मनोनीत किये गये पार्षद को एसडीएम राजगढ़ सुरेंद्र मोहन द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

जिन मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई  उसमे विनोद दानी ,राजेंद्र सूद ,सौरभ साहनी शामिल है। इसमे से विनोद दानी पहले भी नगर पंचायत राजगढ मे निर्वाचित पार्षद भी रह चुके है।

इस मौका पर विधायक रीना कश्यप मौजूद रही उन्होंने सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई दी और सभी से आग्रह किया कि वे राजगढ से समग्र व सर्वांगीण विकास के लिए अपना अहम योगदान दे ताकि राजगढ शहर एक आदर्श शहर बन सके ।

इस मौका पर नगर पंचायत राजगढ के उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ,अन्य पार्षद,पूर्व अध्यक्ष मीरा कश्यप सेवा निवृत प्रशासनिक अधिकारी अविनाश दानी ,जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर व व्यापार मंडल के अरविंद राय ,भाजपा नेता सुरेश ठाकुर ,पृथ्वीराज राज ठाकुर ,जय प्रकाश ठाकुर सचिन सूरी आदि उपस्थित थे।